Ladli Bahan Yojana 2023 – मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2023 - Hindi Sena

Ladli Bahan Yojana 2023 (मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2023): यदि आप भी मध्यप्रदेश राज्य के निवासी है, तो आप को सरकार के द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता के लिए ₹1000/- प्रतिमाह मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2023 के तहत दीया जाएगा। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो इस लेख को पुरा जरूर पढ़ें, ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2023 का संक्षिप्त विवरण

राज्य का नाम मध्यप्रदेश
योजना का नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2023
लेख का प्रकार सरकारी योजना
कौन आवेदन कर सकता है? मध्यप्रदेश राज्य की सभी महिलाएं
आवेदन का अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2023
लाभ ₹1000/- प्रतिमाह
आवेदन का प्रकार ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाईट https://ift.tt/0DsTbE9

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के बारे में

प्रदेश में महिलाओं एवं बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा उनके आर्थिक स्वावलम्बन हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्त के सन्दर्भ में प्रदेश में महिलाओं के सर्वागीण विकास हेतु निम्नानुसार संकेतांकों को दृष्टिगत रखना आवश्यक है ।

  1. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 (2020-21) के अनुसार 23.0 प्रतिशत महिलाएं मानक बॉडी मास् इन्डेक्स से कम स्तर पर है।
  2. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे 5 (2020-21) अनुसार 15 से 49 वर्ष की आयु की महिलाओं में एनीमिया का स्तर 54.7 प्रतिशत परिलक्षित हुआ है।
  3. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 में जारी रिपोर्ट ’’भारत में महिला एवं पुरूष वर्ष 2020’’ अन्तर्गत प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश मे श्रम बल।
Ladli Bahan Yojana 2023
Ladli Bahan Yojana 2023

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का उद्देश्य

महिलाओं के स्वयं एवं उनके बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार को बनाये रखना

महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक आत्मनिर्भर बनाना

परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लाभ

  • प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1000/- रुपये प्रतिमाह के मान से राशि का भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक खाते में किया जाएंगे।
  • किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि रुपये 1000/- से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही हो तो उस महिला को रुपये 1000/- तक राशि की पूर्ति की जायेगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए कौन योग्य है

  • मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी हो।
  • विवाहित हो, जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी सम्मिलित होंगी।
  • आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 23 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए कौन योग्य नहीं है

  1. जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो।
  2. जिनके परिवार का कोई भी सदस्‍य आयकरदाता हो।
  3. जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्‍डल/ स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
  4. जो स्‍वयं भारत सरकार/ राज्‍य सरकार की किसी भी योजना अंतर्गत प्रतिमाह राशि रूपये 1000/- या उससे अधिक की राशि प्राप्‍त कर रही है।
  5. जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद/ विधायक हो।
  6. जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के द्वारा चयनित/ मनोनित, बोर्ड/ निगम/ मण्डल/ उपक्रम के अध्यक्ष/ संचालक/ सदस्य हो।
  7. जिनके परिवार का कोई सदस्य स्‍थानीय निकायों में निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोडकर) हो।
  8. जिनके परिवार के सदस्‍यों के पास संयुक्‍त रूप से कुल पॉच एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
  9. जिनके परिवार के सदस्‍यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) हो।

Ladli Bahan Yojana 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • समग्र परिवार / सदस्य आई.डी.
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाईल नंबर
  • बैंक अकाउंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच की आयु

आवेदन करने की प्रक्रिया

योजना हेतु आवेदन पोर्टल/ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इस हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया निर्धारित की जाती है

  • ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदिकाओं के द्वारा पूर्व से ही ”आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र” भरने की सुविधा होगी। उक्त प्रपत्र कैम्प/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाडी केन्द्र में उपलब्ध होंगे।
  • उक्‍त भरे प्रपत्र की प्रविष्टी कैम्प/ वार्ड/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय में नियत कैम्‍प प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जायेगी एवं सफलतापूर्वक दर्ज प्रत्येक आवेदन की प्रिंटेड पावती दी जावेगी। यह पावती एसएमएस/ व्हाटसअप द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। उक्त प्रक्रिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता सहयोग करेंगी।
  • आवेदन पत्र भरने की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी।
  • आवेदक महिला को स्वयं उपरोक्त स्थलों पर उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि उसका लाइव फोटो ली जा सके एवं ई केवाईसी किया जा सके। इस हेतु महिला को निम्नानुसार जानकारी लेकर आना आवश्यक होगा
    • परिवार की समग्र आई डी दस्तावेज
    • स्वयं की समग्र आई डी दस्तावेज
    • स्वयं का आधार कार्ड

Ladli Bahan Yojana आवेदन स्थिति चेक करने की प्रक्रिया

वैसे सभी आवेदन जिन्होंने अपना फॉर्म सबमिट कर दीया है, वो अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते है। स्थिति चेक करने की पूरी प्रक्रिया इस प्रकार से है –

  • स्टेप 1 : सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2023 के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • स्टेप 2 : होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  • स्टेप 3 : क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन होगा
  • स्टेप 4 : यहाँ पर आपको अपना आवेदन संख्या फिल करना है और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए महत्वपूर्ण लिंक

CM Ladli Bahan Yojana Offline Form Click Here
Ladli Bahan Yojana Check Application Status Click Here
Join Telegram Group Click Here
Check Camp Status Click Here
Ladli Bahan Yojana Official Website Click Here
More Govt. Schemes Click Here
More Govt. Jobs Click Here

FAQ –

Ladli Bahan Yojana 2023 के क्या उद्देश्य हैं?

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करना।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए आय की सीमा क्या है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना के लिए 2.5 लाख से ज्यादा की वार्षिक आय नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का फॉर्म कैसे भरा जाएगा?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का फॉर्म ऑफलाइन भरा जाएगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2023 है।


 Ladli Bahan Yojana 2023 – मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना 2023 - hindisena.com

Post a Comment